गीता कोड़ा जगन्नाथपुर, चाईबासा से गीता बालमुचू, चक्रधरपुर से शशिभूषण सामद और मझगांव से बड़कुंवर गगराई तथा सरायकेला से चंपाई सोरेन और बाबूलाल सोरेन बनाए गये घाटशिला से प्रत्याशी
चाईबासा/संतोष वर्मा: भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की 66 विधानसभा सीटों की लिस्ट जारी कर दी है। शनिवार की शाम को जाारी इस लिस्ट में कई विधानसभा सीट के प्रत्याशियों को बदला गया है वहीं कई ऐसी सीटें हैं जहां से कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।
बेरमो से इसबार रविन्द्र पांडेय को टिकट दिया गया है वहीं रांची विधानसभा सीट को लेकर जो अटकलें लगाई जा रही थीं कि सीपी सिंह का टिकट कट सकता है, उन कयासों पर विराम लगाते हुए पुनः सीपी सिंह को टिकट दिया गया है और हटिया से वर्तमान विधायक नवीन जायसवाल ही उम्मीदवार होंगे, यह तय हो गया है।
कांके विधानसभा से समरीलाल का टिकट काट दिया गया है अब उनकी जगह जीतूचरण राम वहां से बीजेपी कैंडीडेट होंगे। हुसैनाबाद सीट से कमलेश कुमार सिंह को टिकट दिया गया है जबकि पूर्वी सिंहभूम से रघुवर दास की पुत्रवधु पूर्णिमा दास साहू को कैंडीडेट होंगी।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा का पत्नी सह पूर्व सांसद गीता कोड़ा को जगन्नाथपुर, गीता बालमुचु को चाईबासा सदर से तो पूर्व मंत्री बड़कुंवर गगराई को मझगांव तथा चक्रधरपुर से शशिभूषण सामद को प्रत्याशी बनाया गया है।
लिस्ट में देखें किसे कहां से टिकट मिला है;
राजमहल- अनंत ओझा
बोरियो- लोबिन हेंब्रम
लिट्टीपाड़ा- बाबूधान मुंर्मू
महेशपुर- नवनीत हेंब्रम
शिकारीपाड़ा- परितोष सोरेन
नाला- माधवचंद्र महतो
जामताड़ा- सीता सोरेन
दुमका- सुनील सोरेन
जामा- सुरेश मुर्मू
जरमुंडी- देवेंद्र कुंवर
मधुपुर- गंगानारायण सिंह
सारठ- रंधीर सिंह
देवघर- नाराय़ण दास
पौड़ैयाहाट- दवेंद्रनाथ सिंह
गोड्डा- अमित मंडल
महगामा- अशोक भगत
कोडरमा- नीरा यादव
बरकट्ठा- अमित यादव
बरही- मनोज यादव
बड़कागांव- रोशन लाल चौधरी
सिमरिया- उज्जवल दास
हजारीबाग- प्रदीप प्रसाद
बगोदर- नागेंद्र महतो
जमुआ- मंजू देवी
गांडेय- मुनिया देवी
गिरिडीह- निर्भय शाहाबादी
बेरमो- रवींद्र पांडेय
बोकारो- विरंची नारायण
चंदनक्यारी- अमर बाउरी
सिंदरी- तारा देवी
निरसा- अर्पणा सेन गुप्ता
धनबाद- राजसिन्हा
झरिया- रागिनी सिंह
बाघमारा- शत्रुध्न महतो
बहरागोड़ा- दिनेशानंद गोस्वामी
घाटशिला- बाबूलाल सोरेन
पोटका- मीरा मुंडा
जमशेदपुर पूर्वी- पूर्णिमा दास
सरायकेला- चंपाई सोरेन
चाईबासा- गीता बलमुचू
मझगांव- बड़कुंवर गगरई
जगन्नाथपुर- गीता कोड़ा
चक्रधरपुर- शशिभूषण समड
खरसांवा- सोनाराम बोदरा
तोरपा- कोचे मुंडा
खूंटी- नीलकंठ सिंह मुंडा
खिजरी- रामकुमार पाहन
धनवार- बाबूलाल मरांडी
रांची- सीपी सिंह
हटिया- नवीन जायसवाल
कांके- जीतू चरण राम
मांडर- सन्नी टोप्पो
सिसई- अरूण उरांव
गुमला- सुदर्शन भगत
विशुनपुर- समीर उरांव
सिमडेगा- श्रद्धानंद बेसरा
कोलेबिरा- सुजान जोजो
मनिका- हरेकृष्ण सिंह
लातेहार- प्रकाश राम
पांकी- शिवपूजन मेहता
डालट्नगंज- आलोक चौरसिया
विश्रामपुर- रामचंद्र चंद्रवंशी
छत्तरपुर- पुष्पा भुईंया
हुसैनाबाद- कमलेश सिंह
गढवा- सत्येंद्र तिवारी
भावनाथपुर- भानू प्रताप शाही