सरायकेला जिला मुख्यालय में उत्कर्ष पर दुर्गोत्सव, डीडीसी प्रभात कुमार ने भी जताया आस्था


सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: जिला मुख्यालय सरायकेला में दुर्गा पूजा उत्सव उत्कर्ष पर है। माता शक्ति रुपाणी की आवाह्न के साथ यहां बेलवरण रश्म 
 पूरा हुआ।


सप्तमी तिथि को "खण्डा धुआ" रश्म के साथ ही विधिवत माता दुर्गा की पूजा अर्चना शुरू हुई। अष्टमी के रोज मध्य रात्रि को प्रत्येक घरों से निकली शंख ध्वनि यह बताने के लिए काफी है कि "महामेरू पूजा" संपन्न हुई। महाष्टमी में भक्त श्रद्धालु उपासना के साथ शक्ति रुपिणी माता दुर्गा के आराधना में सक्रिय रहे। मंदिर, पूजा पंडालों में भी भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ रही।


जानकारी के मुताबिक सरायकेला एक प्रिंसली स्टेट था। देश स्वाधीन के बाद दिसंबर 1947 को सरायकेला के राजा आदित्य प्रताप सिंहदेव ने कटक (ओड़ीसा) में देश के गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के समक्ष शर्तों के साथ सरायकेला स्टेट को भारत में विलय सहमति दे दी। तब से मठ मंदिर कला संस्कृति के संरक्षण का दायित्व सरकार के कंधे पर है। इसी शर्त के तहत सरायकेला पुराना बस स्टैंड स्थित पंडाल मंदिर में सरकारी प्रयास से दुर्गा पूजा उत्सव आयोजित है। रोज भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।


डीडीसी प्रभात कुमार, एडीसी जयवर्धन भी यहां पहुंचे एवं शक्ति रुपिणी माता दुर्गा के प्रति आस्था जताया।

बताते चलें कि पैलेस के निकट पब्लिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा भी दुर्गा पूजा उत्सव आयोजित है। रोज भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इंद्राटांडी में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा भी दुर्गा पूजा उत्सव आयोजित है। इसके अलावे इंद्राटांडी में सरायकेला दुर्गा पूजा समिति द्वारा भी भव्य पंडाल बनाया गया है। भक्त श्रद्धालु माता का दर्शन करने पहुंच रहे हैं। 


स्टेडियम के निकट सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा भव्य पंडाल बनाया गया है। यहां भी दुर्गा पूजा उत्सव आयोजित है। लोगों का रुख पूजा पंडाल की ओर है। 

गेस्ट हाउस इंडोर स्टेडियम के निकट श्री सनातनी दुर्गा पूजा समिति द्वारा दुर्गा पूजा उत्सव आयोजित है। भक्त श्रद्धालुओं का रूख पूजा स्थल, पूजा पंडाल की ओर है।
नवमी में भी भक्त श्रद्धालु शक्ति रुपिणी माता दुर्गा के भक्ति में रमे हुए हैं। भक्ति उल्लास का माहौल है। पुलिस प्रशासन विधि व्यवस्था को लेकर सक्रिय है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post