चाईबासा/संतोष वर्मा: ईचा खरकई बाँध विरोधी संघ,कोल्हान के तत्वाधान में आगामी दिनांक 5 अक्टूबर (शनिवार) 2024 से 10 अक्टूबर (गुरुवार) 2024 तक,जनप्रतिनिधियों का शव यात्रा निकाल कर आक्रोश जताने का कार्यक्रम तय किया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्याण मंत्री दीपक बिरुवा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और विधायक निरल पूर्ती का शव यात्रा निकाल का आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा।
जिसमें ईचा डैम के निर्माण परियोजना से पूर्ण और आंशिक रूप से प्रभावित 87 गांव के विस्थापितों एवं ग्रामीणों अपने सामाजिक अस्मिता, अस्तित्व और पहचान की रक्षा के लिए जनप्रतिनिधियों का "शव यात्रा" के माध्यम से प्रभावित क्षेत्र में आक्रोश जताऐंगे।
कार्यक्रम में हजारों विस्थापितों, ग्रामीण एवं संघ के प्रतिनिधि बैनर, पोस्टर, साउन्ड सेट गाड़ी सहित पारंपरिक हथियारों के साथ हिस्सा लेंगे। इस यात्रा कार्यक्रम में ऑटो/टोटो, चारपहिया, मोटरसाइकिल और साइकिल से चलेंगे। जगह-जगह पर सभा करते हुई आक्रोशित विस्थापितो जनप्रतिनिधियों का पुतला दहन करेंगे।
कार्यक्रम विवरणी
(1) दिनांक 5 अक्टूबर (शनिवार) 2024 राजनगर प्रखण्ड में प्रभावित क्षेत्रों/गांव में प्रचार सह जागरूकता वाहन द्वारा संदेश व आमंत्रण देना।
स्थान: ग्राम शायमसुंदरपुर हाट में सभा और शव यात्रा का समापन।
समय: 2.00 बजे से
दिनांक: 6 अक्टूबर 2024 रविवार
(2) दिनांक 7 अक्टूबर (मंगलवार) 2024 को सदर प्रखण्ड में प्रभावित क्षेत्रों/गांवों में प्रचार सह जागरूकता वाहन द्वारा संदेश व आमंत्रण देना।
स्थान: ग्राम कुर्सी में सभा और शव यात्रा का समापन*
समय: 2:00 बजे से
दिनांक: 8 अक्टूबर (मंगलवार) 2024
(3) दिनांक 9 अक्टूबर (बुधवार) 2024 को तांतनगर प्रखण्ड में प्रभावित क्षेत्रों/गांवों में प्रचार सह जागरूकता वाहन के द्वारा संदेश व आमंत्रण देना।
स्थान : कोकचो से तांतनगर हाट पहुंच कर सभा में तब्दील और शव यात्रा का समापन।
समय : 2.00 बजे से
दिनांक : 10 अक्टूबर (गुरुवार) 2024