Chaibasa: चाईबासा पुलिस के द्वारा बड़ी कार्रवाई, टेबो थाना क्षेत्र में अफीम की खेती के लिए चीरा लगाते दो को किया गिरफ्तार, दो फरार


चाईबासा/संतोष वर्मा: पश्चिमी सिंहभूम जिला में अवैध अफीम की खेती के विरूद्ध लगातार चलाये रहे विनष्टीकरण अभियान के अन्तर्गत टेबो थाना के ग्राम सोंगरा में दिनांक 19.02.2025 को चार लोगों को अवैध अफीम के खेत में चीरा लगाते हुए देखा गया। पुलिस बल के द्वारा उन चार लोगों में से दों लोगो को घटनास्थल में ही खदेडकर पकड़ लिया गया।

जिसके उपरांत टेबो थाना काण्ड सं0 05/2025, दिनांक 19. 02.2025 धारा 8(b)/18 एन०डी०पी०एस० दर्ज करते हुए प्राथमिकी के नामजद 1. सुनिल ओड़ेया उम्र करीब 19 वर्ष पे० स्व० दारू ओड़ेया सा० गुटिगढ़ा थाना मुरहू जिला खूँटी एवं 2. एक बालक उम्र लगभग 16 वर्ष पिता सोमा बोदरा सा० सोंगरा थाना टेबो जिला पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा को क्रमशः गिरफ्तार एवं निरूद्ध कर दिनांक 20.02.2025 को क्रमशः न्यायिक अभिरक्षा एवं बाल सम्प्रेशन गृह भेजा गया।

काण्ड के अग्रतर अनुसंधान के क्रम में दिनांक 20.02.2025 को काण्ड के प्राथमिकी अभियुक्त सुखरामझ कैता उर्फ सनिका कैता उर्फ सनिका कायता उम्र करीब 22 वर्ष पे० बिरसा कैता सा० सोंगरा पोस्ट हेसाडीह थाना टेबो जिला पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा को गिरफ्तार कर दिनांक 21.02.2025 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता:-

1. सुनील ओडेया उम्र करीब 19 वर्ष पे0 स्व0 दारू ओडेया सा0 गुटीबेड़ा थाना मुरहू जिला खूंटी (दिनांक 19.02.25 को गिरवी)।

2. एक बालक उम्र लगभग 16 वर्ष पे० सोमा बोदरा सा० सोंगरा थाना टेबो जिला प० सिंहभूम (दिनांक 19.02.25 को निरूद्ध) ।

3. सुखराम कैता उर्फ सनिका कैता उर्फ सनिका कायता उम्र करीब 22 वर्ष पे० बिरसा कैता सा० सोंगरा पोस्ट हेसाडीह थाना टेबो जिला प० सिंहभूम (दिनांक 20.02.25 को गिरफ्तारी)।

बरामदगी:-

1. पोस्ता अफीम के फल में चीरा लगाने वाला औजार-चार पीस ।

2. पोस्ता अफीम वजन करीब 200 ग्राम।

छापामारी दल के सदस्य:-

1. कुमार विनोद, पुलिस उपाधीक्षक (परी०), चाईबासा ।

2. पु०अ०नि० बिक्रान्त मुण्डा, थाना प्रभारी टेबो।

3. पु०अ०नि० सुभाष कुमार महतो, टेबो थाना।

4. पु०अ०नि० अनिल कुमार सिंह, टेबो थाना।

5. सशस्त्र बल टेबो थाना।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post