संयुक्त अभियान में नक्सलियों को झटका, विस्फोटक समेत कई हथियार जब्त...
चाईबासा/संतोष वर्मा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के टोंटो थाना क्षेत्र में चाईबासा पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के संयुक्त अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया और अश्विन अपने दस्ते के साथ सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में थे।
इसके मद्देनजर चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की कई बटालियनों ने एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार नक्सल विरोधी अभियान चला रखा है। इस सबंध में पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर नें प्रेस रिलिज जारी कर बताया गया की प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा / कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN. झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60घ BN, 197 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।
वर्ष 2022 से लगातार संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में संचालित किया जा रहा है।इसी क्रम में प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के उग्रवादियों द्वारा टोन्टो थानान्तर्गत जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में हथियार / गोला-बारूद छुपाकर रखने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके के आलोक में मंगलवार को टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम हुसिपी के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारंभ किया गया।
अग्रतर सर्च अभियान के दौरान मंगलवार को टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम हुसिपी के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये विस्फोटक एवं अन्य सामग्री एक पुराने नक्सल डम्प से बरामद किया गया। बरामद विस्फोटको को सुरक्षा के दृष्टिकोण से यथा स्थान बम निरोधक दस्ता के मदद से विनिष्ट किया गया है। उक्त नक्सल डम्प को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया। साथ ही उक्त नक्सली डम्प से भारी मात्रा में हथियार / कारतूस एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया, जिसे विधिवत् जप्त किया गया। संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।
बरामदगीः
1. देशी पिस्तौल-01
2. देशी कार्बाइन-02
3. देशी बोल्ट एक्शन राइफल-01
4. 303 राउंड-13
5. 7.62 एम०एम० राउंड-08
6. 7.62 एस०एल०आर० पिस्टन रॉड-01
7. तैयार केन आईईडी 10 किलोग्राम (लगभग) प्रत्येक-02
8. डुअल डेटोनेटर ट्यूब 29 नग (58 नग डेटोनेटर)
9. कॉर्डेक्स वायर बंडल-05
10. वॉकी टॉकी-03
11. नक्सल वर्दी का कपड़ा-06 पीस
12. नक्सल बैनर-02
13. स्पाइक रॉड-95 पीस।
14. कंटेनर के साथ अन्य दैनिक उपयोग की सामान।
अभियान दल में शामिलः-
1. चाईबासा जिला पुलिस
2. सी0आर0पी0एफ0 60 बीएन.