मौके पर सांसद ने लोगों को बाहा पर्व की बधाई देते हुए कहा बाहा पर्व प्रकृति की उपासना का पर्व है....
सरायकेला: गम्हरिया प्रखंड के कुटुडीह गांव में शुक्रवार को बाहा पर्व का आयोजन हुआ। बाहा पर्व में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी शामिल हुई। इस मौके पर सांसद ने लोगों को बाहा पर्व की बधाई देते हुए कहा बाहा पर्व प्रकृति की उपासना का पर्व है।
बाहा पर्व पर समुदाय के लोग एक-दूसरे के साथ सामंजस्य और सहयोग के भाव को मजबूत करता हैं। यह पर्व समृद्धि, सौहार्द और प्राकृतिक संबंधों को मजबूत करता है और समुदाय को एक-दूसरे के साथ गहरी बंधनों में जोड़ता है। इस मौके पर गांव के बच्चे, पुरुष और महिलाएं सभी परंपरागत वस्त्र धारण कर साल और महुआ के फूलों से इष्टदेव की पूजा की।
मौके पर नायके बाबा चन्द्राय बेसरा, नायके आयो सुकुरमनी बेसरा, माझी बाबा कृष्णा मुर्मू, ठाकुरे हांसदा, चुनका मार्डी, सोमाय बेसरा, सुखु सोरेन, कन्हाई बेसरा, चंद्र मोहन बेसरा, मार्शल हांसदा, सालखन मुर्मू, सीताराम बेसरा, कृष्णा बास्के आदि उपस्थित रहे। बाहा पर्व को लेकर कुटुडीह गांव में उल्लास सा माहौल रहा।