Chaibasa: झारखड डीजीपी के निर्देश पर जिला स्तर पर "जन शिकायत समाधान कार्यक्रम" पुलिस केन्द्र, चाईबासा में आयोजित किया गया


चाईबासा/संतोष वर्मा: बुधवार को महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक झारखण्ड के मार्गदर्शन में नागरिकों के शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावकारी ढंग से निवारण हेतु पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा जिला में जिला स्तर पर "जन शिकायत समाधान कार्यक्रम" पुलिस केन्द्र, चाईबासा में आयोजित किया गया। 


उक्त कार्यक्रम में मॉनिटरिंग हेतु पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार श्री मनोज रतन चौथे (भा०पु०से०), पुलिस उप-महानिरीक्षक, सिंहभूम (कोल्हान) क्षेत्र, चाईबासा महोदय उपस्थित रहे। साथ ही श्री आशुतोष शेखर, (भा०पु०से०), पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा, अनुमडल पदाधिकारी, सदर, चाईबासा के साथ-साथ पुलिस उपाधीक्षक (मु०), चाईबासा /अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर / चक्रधरपुर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

"जन शिकायत समाधान कार्यक्रम" का आरंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित करते हुए आई०ई०डी० का पहचान / बचाव तथा झारखण्ड सरकार की आत्मसमर्पण नीति से संबंधित विषयों पर चर्चा करते हुए जागरूक किया गया।


"जन शिकायत समाधान कार्यक्रम" के तहत गुमशुदा बच्चों एवं महिला सुरक्षा संबंधित कानून, पीड़ितों मुआवजा, नये आपराधिक कानून के अन्तर्गत जीरो एफ०आई०आर० (ZERO FIR) एवं ऑन लाईन एफ०आई०आर० (Online FIR) प्रणाली, डायल 112 तथा 1930 (साइबर फॉड), एस०सी०/एस०टी० अत्याचार निवारण अधिनियम, डायन प्रथा, सम्पतिमूलक अपराध, सड़क सुरक्षा, साईबर आपराधियों द्वारा ठगी के तरीके तथा अवैध रूप से नागरिकों से डिपोजिट प्राप्त करने वाली संस्था चिटफंड, मानव तस्करी, नशीले पदार्थों का सेवन / बिक्री की रोकथाम आदि के बारे में जानकारी दी गई। 


पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा एवं मुख्य अतिथि पुलिस उप-महानिरीक्षक, सिंहभूम (कोल्हान) क्षेत्र, चाईबासा महोदय द्वारा भी आमजनों को सम्बोधन के पश्चात् शिकातयों की सुनवाई एवं पंजीकरण आरंभ किया गया।

आज इस कार्यक्रम में समस्त चाईबासा जिला से कुल 16 शिकायत प्राप्त हुए, जिनका पंजीकरण करते हुए प्राप्ति रसीद दिया गया तथा त्वरित कार्रवाई हेतु संबंधित थाना प्रभारी एवं वरीय पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। मुख्य कार्यक्रम स्थल पुलिस केन्द्र, चाईबासा में जन शिकायतों का पंजीकरण हेतु 03 स्टॉल लगाये गये।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post