सिविल कोर्ट परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने रेफरल जजों और मध्यस्थ अधिवक्ताओं के साथ मध्यस्थता को सुलभ बनाने हेतु की बैठक
मध्यस्थता के जरिए मामले का त्वरित निष्पादन किया जा सकता है – जिला जज
संतोष वर्मा
Chaibasaःझारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश अनुसार व्यवहार न्यायालय चाइबासा के सभागार में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मौहम्मद शाकिर ने आज रेफरल जजों एवं मध्यस्थ अधिवक्ताओं के बीच मध्यस्थता के माध्यम से मामलों के निष्पादन को सुलभ और व्यावहारिक बनाने पर चर्चा की,प्रधान जिला जज ने इस मौके पर प्रशिक्षित अधिवक्ताओं को मध्यस्थता के माध्यम से मामलों के निष्पादन के लिए प्रेरित किया और उन्हें कार्य के दौरान आने वाली व्यवहारिक प्रक्रियाओं की जानकारी ली उन्होंने कहा कि मध्यस्थता के माध्यम से निष्पादित हुए मामले में दोनों पक्ष खुशी-खुशी अपने घर जाते हैं और उनके मन में कोई नकारात्मक भाव नहीं होता यह न्याय का एक सुखद पहलू भी है उन्होंने रेफरल जजों को भी सुलहनीय मामलों के सफलता पूर्वक निष्पादन हेतु संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में मध्यस्थता उचित माध्यम है, और उन्होंने रेफरल जजों से सुलहनीय मामलों को मध्यस्थता के लिए रेफर करने को प्रेरित किया।मध्यस्थता से न्याय सुलभ बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में रेफरल जजों और प्रशिक्षित मध्यस्थ अधिवक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। उपरोक्त जानकारी प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी ने दी।