भ्रष्टाचार पर सरयू राय का हेमंत सरकार पर हमला

 भ्रष्टाचार पर सरयू राय का हेमंत सरकार पर हमला

पश्चिमी सिंहभूम जिले में राज्य सरकार के गलती के कारण माइंस बंद:सरयू राय

सरकार को घेरा और कहा कि सरकार 50 साल से ऊपर की महिलाओं के बारे में भी सोचे, उनकी पेंशन को भी मंईयां योजना के बराबर कर देना चाहिए


संतोष वर्मा

Chaibasa जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सह पूर्व मंत्री सरयु राय  न्यायिक कार्य को लेकर आये चाईबासा परिषदन में कहा की पश्चिमी सिंहभूम जिला में रोजगार का साधन है। यहां  उद्योग माईनिंग है लेकिन पूरी तरह यह बंद है तो इसकी पूरी जिम्मेवारी राज्य सरकार की है। उक्त बातें जमशेदपुर के जदयू  विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री सरयू राय ने कहा। श्री राय मंगलवार को चाईबासा परिसदन मे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि माइंस बंद होने के कारण सरकार को इससे न केवल राजस्व की हानि हो रही है बल्कि अवैध माइनिंग की प्रक्रियाओं में भी वृद्धि हुई है और इसकी सारी जिम्मेवारी राज्य सरकार की है।। उन्होंने कहा कि  पिछले 4 वर्षों से बालू घाटों की नीलामी नहीं होने से सरकार को राजस्व का घाटा हो रहा है। इससे बालू घाटों से बालू की चोरी बढी है। और सरकार को मिलने वाला राजस्व घटा जा रहा है। वर्तमान में आलम यह है कि इस सरकार के समय मे सही कार्य कराना बहुत मुश्किल हो गया है।इसका कारण भ्रष्टाचार हैं। पूरे राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है।उन्होनें मुख्यमंत्री से इस ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि डीजीपी अनुराग गुप्ता को भारत सरकार ने निश्चित समय पर सेवानिवृत्ति दे दी पर। लेकिन राज्य सरकार ने बनाए रखा है। यदि राज्य सरकार वर्तमान में जो सक्षम पदाधिकारी हैं उन्हें डीजीपी बनाएं तो इससे एक अच्छा संदेश जाता है।उन्होंने कहा कि सरकार के साथ काम करना मुश्किल हो गया है और उससे अधिक गलत काम को रोकना यह और भी ज्यादा मुश्किल हो गया है।साथ ही जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक और पूर्व मंत्री सरयू राय ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार अनियंत्रित हो गया है।सरयू राय ने बालू के अवैध कारोबार पर भी निशाना साधा और कहा कि इसके लिए सरकार को नियमसंगत व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि सरकारी खजाने में राजस्व आये। उन्होंने मंईयां योजना पर भी सरकार को घेरा और कहा कि सरकार 50 साल से ऊपर की महिलाओं के बारे में भी सोचे, उनकी पेंशन को भी मंईयां योजना के बराबर कर देना चाहिए।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post