कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली को लेकर लेकर तैयारी जोरों पर , हुई तैयारी बैठक

कांग्रेस संविधान की रक्षा के लिए संघर्षशील है : सोनाराम सिंकु

कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली को लेकर तैयारी जोरों पर , हुई बैठक



संतोष वर्मा

Chaibasa: कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली को लेकर प०सिंहभूम में तैयारी जोरों पर है। इस संदर्भ में शनिवार शनिवार को कांग्रेस भवन , चाईबासा में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास की अध्यक्षता में तैयारी बैठक आयोजित किया गया।तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए प०सिंहभूम जिला के पर्यवेक्षक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ० प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहा कि संविधान बचाओ और संगठन सृजन का राष्ट्रीय कार्यक्रम इन दिनों प्रदेश में चल रहा है। संविधान बचाओ अभियान का चालीस दिनों का कार्यक्रम तय है। राज्य से लेकर जिला, विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम होंगे। साथ ही कांग्रेसजन घर-घर जाकर दस्तक देंगे और संविधान बचाओ अभियान में लोगों को जोड़ेंगे।6 मई 2025 को सुबह 10:30 बजे रांची के पुराना विधानसभा मैदान में राज्य स्तरीय संविधान बचाओ रैली होने वाली है, रैली में प०सिंहभूम जिला के हजारों कांग्रेसी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के संगठन महासचिव के०सी वेणुगोपाल , झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के०राजू , सह प्रभारी सिरीवेला प्रसाद , पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल समेत कई वरिष्ठ नेता और प्रदेश स्तरीय नेता शामिल होंगे। डॉ०बलमुचू ने आगे कहा कि केंद्र सरकार संवैधानिक एजेंसियों का दुरुपयोग विरोधी दलो के नेताओं को परेशान करने के लिए कर रही है। अब सुप्रीम कोर्ट पर भी टिप्पणी करने लगे है।जगन्नाथपुर के विधायक सह उप  मुख्य सचेतक सत्तारुढ़ दल सोनाराम सिंकु ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार का प्रयास है कि सभी संवैधानिक ढांचा को ध्वस्त किया जाए और तानाशाही देश में कायम हो। लेकिन कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है और जनता के साथ विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को सुरक्षित करने में हमलोग लगे हए है। आज देश का संविधान खतरे में है। केंद्र सरकार हिटलरशाही पर उतर आई है। लेकिन कांग्रेस संविधान की रक्षा के लिए संघर्षशील है। इन सब मुद्दों को लेकर रांची में राज्य स्तरीय रैली हो रही है।आगे विधायक सोनाराम सिंकु ने  कहा विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने जातिगत जनगणना को सड़क से लेकर सदन तक इस लड़ाई को लड़ने का काम किया और आखिरकार केंद्र सरकार को दबाव में कांग्रेस की मांग माननी पड़ी। जातिगत जनगणना सिर्फ आंकड़ों को इकट्ठा करने की बात नहीं है, बल्कि सामाजिक न्याय की तरफ देश बढ़ रहा है। बैठक का संचालन कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने और धन्यवाद ज्ञापन जिला महासचिव रविन्द्र बिरुवा ने किया ।कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के पदाधिकारी , प्रखंड अध्यक्ष , नगर अध्यक्ष , पूर्व पदाधिकारी , प्रकोष्ठ- विभाग संगठन के अध्यक्ष , चेयरमैन तथा वरीय कांग्रेसी ने भी बैठक को संबोधित  करते हुए रैली को लेकर किए गए तैयारियों की विस्तृत जानकारी साझा किया ।बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास , पूर्व जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकु , प्रखंड पर्यवेक्षक अशरफुल होदा,मायाधर बेहरा ,बलेमा कुई , राजेश शुक्ला ,अशोक बारीक , मोहन सिंह हेम्ब्रम , यशवीर बिरुवा , लियोनार्ड बोदरा ,  युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा , अल्पसंख्यक विभाग चैयरमैन तौहीद आलम ,आरजीपीआरएस जिलाअध्यक्ष रितेश तामसोय , शिक्षा विभाग चेयरमैन पुरुषोत्तम दास पान , कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष जय प्रकाश महतो , महासचिव रविन्द्र बिरुवा , महासचिव रविन्द्र बिरुवा , प्रवक्ता त्रिशानु राय , प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां , संजय हेम्ब्रम , साकारी दोंगो , सिकुर गोप , सुखलाल हेम्ब्रम , सोनाराम कोड़ाह , सीताराम गोप , विजय भेंगरा , नगर अध्यक्ष मो.सलीम , वरीय कांग्रेसी अशोक सुंडी , राम सिंह सावैयां , सुरसेन टोपनो , हरि राव , गोरा सिंह पुरती , विक्रमादित्य सुंडी , राजेन्द्र कच्छप , जिला कांग्रेस पूर्व पदाधिकारी राधा मोहन बनर्जी , नारायण सिंह पुरती , बिरसा गोप , तस्लीम अंसारी , अमृत माझी , शैली शैलेन्द्र सिंकु , कार्यालय सचिव सुशील दास , मो.महमूद आलम , खुर्शीद ,  सुभाष राम तुरी , विजय सिंह , श्याम पाडेया , जितेन कुमार सहित अन्य मौजूद थे ।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post