मंझारी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने विकास बिरुवा, महासचिव अंकुरा बिरुवा
प्रखण्ड पर्यवेक्षक बलेमा कुई की उपस्थिति में हुई प्रखंड कांग्रेस कमिटी की पुनर्गठन हेतु विशेष बैठक
संतोष वर्मा Chaibasaःमंझारी प्रखण्ड के भरभरिया चौक में प्रखण्ड अध्यक्ष विकास बिरुआ की अध्यक्षता मे तथा प्रखण्ड पर्यवेक्षक बलेमा कुई की उपस्थिति में प्रखंड कांग्रेस कमिटी की पुनर्गठन हेतु विशेष बैठक हुई। बैठक में पार्टी संगठन की मजबूती पर गहन विचार विमर्श किया गया। साथ ही संगठन को और मजबूती प्रदान करने पर बल दिया गया। जिसमे सर्वसम्मति से पुनः विकास बिरुवा को अध्यक्ष बनाया गया, जबकि उपाध्यक्ष अजय बिरूवा व बब्लू सुंडी को बनाया गया। महासचिव अंकुरा बिरुवा को बनाया गया। बैठक मे जुरिया बिरूवा, कुलदीप बिरुवा, अभिषेक सुन्डी, सोंगा बोयपाई, जितेंद्र बोयपाई, मंगल सिंह बोयपाई, कोलय बोयपाई, दुर्लभ बन्धु बोयपाई, अनमोल बोयपाई, शंकर बिरूवा, अशिवन बिरूवा, सूरज सिंह बोयपाई, जूरिया बिरूवा, लखन बिरूवा, अजय बिरुवा, अरविन्द बिरूवा, प्रदीप पूर्ति समेत अन्य उपस्थित थे।