घाटशिला में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आमाई नगर दुर्गा पूजा में हुए शामिल


घाटशिला/सुनील कुमार साहू: घाटशिला प्रखंड के आमाई नगर में दुर्गा पूजा का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जा रहा है। इसी क्रम में आज पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी पूजा पंडाल पहुंचे।



शनिवार की शाम सुवर्णरेखा नदी तट स्थित आमाई नगर दुर्गा पूजा समिति ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का गर्मजोशी से स्वागत किया। चंपई सोरेन ने पूजा पंडाल में पहुंचकर माता रानी का दर्शन किया और ग्रामीणों को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।



इस दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। मौके पर पूजा समिति की अध्यक्ष श्रीमती भानुमति धीबर, सचिव संजीवन धीबर, कोषाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post