घाटशिला के लालडीह भातृसंघ दुर्गा पूजा मंडप में मुक्ति पट का उद्घाटन; शामिल हुआ झामुमो नेता सोमेश चन्द्र सोरेन


घाटशिला/सुनील कुमार साहू: झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता सोमेश चन्द्र सोरेन ने लालडीह भातृसंघ सार्वजनिन दुर्गा पूजा मंडप में मां दुर्गा के मुक्ति पट का उद्घाटन किया। यह अवसर केवल धार्मिक आस्था का ही नहीं, बल्कि समाज में एकता और सांस्कृतिक परंपराओं की जीवंत झलक का प्रतीक बना।

दुर्गा पूजा हमारे समाज को शक्ति, साहस और सद्भाव का संदेश देती है। लालडीह जैसे क्षेत्रीय और सांस्कृतिक केंद्रों में जब सामूहिक श्रद्धा के ऐसे आयोजन होते हैं, तो यह सामाजिक बंधन को और मजबूत करता है।


मुक्ति पट उद्घाटन के दौरान मौजूद झामुमो नेता सोमेश सोरेन का इसमें शामिल होना जनता के बीच उनके आत्मीय जुड़ाव को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि त्योहार केवल पूजा-अर्चना का अवसर नहीं, बल्कि यह हमारे सामाजिक मूल्यों - एकजुटता, सेवा और सहयोग - को पुनर्जीवित करने का समय भी है।

झामुमो नेता सोमेश चन्द्र सोरेन ने कहा "लालडीह भातृसंघ की यह परंपरा समाज को जोड़ने और संस्कृति को संवारने का कार्य करती है। इसे संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।"

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post