Chaibasa: उपायुक्त के द्वारा जल्द सड़क निर्माण करने का आश्वासन दिए जाने के बाद मंत्री के आवास का घेराव कार्यक्रम हुआ समाप्त

उपायुक्त के द्वारा जल्द सड़क निर्माण करने का आश्वासन दिए जाने के बाद मंत्री के आवास का घेराव कार्यक्रम हुआ समाप्त


उपायुक्त चंदन कुमार खुद मंत्री के आवास का घेराव कर रहे  लोगों और ग्रामीणों से वार्ता करने पहुंचे और  लोगों को समझा बूझा कर कराया मामला को शांत

संतोष वर्मा

चाईबासा: सड़क निर्माण की मांग को लेकर चाईबासा के स्थानीय विधायक और मंत्री दीपक विरुवा के आवास का घेराव देर रात्रि उपायुक्त चंदन कुमार द्वारा जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने के आश्वासन दिए जाने के बाद समाप्त हो गया। उपायुक्त चंदन कुमार खुद मंत्री आवास के समक्ष अनिश्चितकालीन घेराव और धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लोगों के बीच पहुंचे और उनसे वार्ता की। उपयुक्त ने कहा कि वन विभाग द्वारा एनओसी मिलने के बाद जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराया जाएगी , उपायुक्त द्वारा जल्द सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया जिसके  बाद ग्रामीण माने और आंदोलन, घेराव समाप्त हुआ।  उन्होंने लोगों से काफी अंधेरा होने, रात्रि अधिक हो जाने और लगातार बारिश होने के कारण लोगों से अपील की कि वह घेराव कार्यक्रम समाप्त कर दे, और अपने गांव घर लौट जाए, जल्द सड़क  निर्माण कराया जाएगा और ग्रामीणों की जो भी समस्याएं हैं वह जल्द पूरी होगी। मंत्री के अनिश्चितकालीन आवास घेराव में ग्रामीण पारंपरिक तीर धनुष , पारंपरिक हथियारों के साथ पहुंचे थे। जिसमें काफी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी शामिल थे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post