National kickboxing competition: राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में पश्चिमी सिंहभूम के खिलाड़ियों की सफलता; पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने दी बधाई


न्यूज डेस्क: हिमाचल प्रदेश के सोलन में आयोजित जूनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में पश्चिमी सिंहभूम के युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

सुमन सौरव सिंकू और बिनीत सिरका ने रजत पदक जीते, जबकि सोम सागर सिंकू ने कांस्य पदक अपने नाम किया। आपको बतादे की पिछले हफ्ते, जब रेल टेका की वजह से ट्रेन सेवाएं बाधित थीं, तब पश्चिमी सिंहभूम जिले के ये खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए वहां जाने में असमर्थ थे। जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के सहयोग से उन्हें प्रतियोगिता तक पहुँचने में मदद मिली।

पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेरने के लिए बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। पश्चिमी सिंहभूम के इन युवा खिलाड़ियों की सफलता जिले और राज्य के खेल क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post