Saraikela: पुलिस अधीक्षक ने किया सरायकेला थाना का निरीक्षण


सरायकेला: सरायकेला-खरसावाँ पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को सरायकेला थाना का निरीक्षण किया और थाना व्यवस्था की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने थाना अभिलेखों की बारीकी से जांच की और लंबित कांडों, वारंट, इश्तेहार और कुर्की मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने वारंटियों और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापामारी अभियान चलाने का आदेश दिया।


इसके साथ ही एसपी ने बैंक और एटीएम पर विशेष निगरानी रखने, क्षेत्रों में अड्डाबाजी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सघन गश्ती अभियान तेज करने का निर्देश दिया। आगामी दुर्गा पूजा पर्व के मद्देनज़र, विधि-व्यवस्था को दुरुस्त रखने और हर स्थिति पर पैनी नजर बनाए रखने को कहा गया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण और पर्व के दौरान शांति बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post