Musabani: देवली गांव के ग्रामीणों को जल्द मिलेगी अंधेरे से राहत; सोमेश चंद्र सोरेन ने महाप्रबंधक विद्युत विभाग से की बात


मुसाबनी/सुनील कुमार साहु: मुसाबनी प्रखंड के देवली गांव में एक सप्ताह से अंधेरे में डूबे ग्रामीणों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। ग्राम गोहला टोला देवली में करीब एक सप्ताह पहले 16 KV का ट्रांसफार्मर जल जाने से पूरे इलाके में अंधेरा छा गया था।
इस समस्या से परेशान ग्रामीण आज घाटशिला झामुमो संपर्क कार्यालय पहुँचे और पूर्व मंत्री स्व. रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन से मुलाकात की।


ग्रामीणों ने कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग, घाटशिला प्रमंडल के नाम आवेदन सौंपकर 63 KV का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की मांग रखी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमेश चंद्र सोरेन ने तत्काल फोन पर महाप्रबंधक विद्युत विभाग से बात की और जल्द ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया। महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया कि देवली गांव में शीघ्र ही नया 63 KV ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिया जाएगा।


इस मौके पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, वरिष्ठ नेता गौरांग माहली, बिक्रम मुर्मू, प्रखंड सचिव महेश्वर हांसदा, कोषाध्यक्ष पालु माझी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post