Saraikela: सरायकेला में विधिक जागरूकता हेतु मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखा कर किया गया रवाना


सरायकेला: सरायकेला-खरसावाँ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक जागरूकता फैलाने के लिए एक विशेष मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला मुख्यालय से निकली इस वैन पर NALSA और JHALSA की विभिन्न योजनाओं से संबंधित होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इनके माध्यम से आमजन को विधिक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। वैन जिले के अलग-अलग क्षेत्रों का भ्रमण करेगी और खासतौर पर दुर्गा पूजा अवकाश के दौरान लोगों को जागरूक बनाएगी।



मोबाइल वैन को रवाना करने के अवसर पर माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश श्री बिरेश कुमार, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्री मोइज़, श्री बी.के. पांडेय, श्री दीपक मलिक, तथा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुश्री लूसी सोसें तिग्गा सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी मौजूद रहे।


वैन पर लगे होर्डिंग्स में मुख्य रूप से DAWN योजना – नशा मुक्ति एवं बचाव, SAMVAD योजना – अनुसूचित जनजातियों के लिए, और JAGRITI योजना – महिला सशक्तिकरण एवं अन्य मुद्दों से संबंधित जानकारी का प्रचार-प्रसार किया गया है।
इसके अलावा सामाजिक और विधिक रूप से महत्वपूर्ण विषयों को भी प्रदर्शित किया गया है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post