Saraikela/Adityapur: गम्हरिया आदर्श नगर में पारिवारिक विवाद, साले की चाकू मारकर हत्या, एक गिरफ्तार


आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना आदित्यपुर थाना अंतर्गत आदर्श नगर गम्हरिया की है। बीते 2 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे घरेलू विवाद के दौरान 34 वर्षीय पुटुश कुमार पर उसके बहन के ससुर दशरथ प्रसाद ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पुटुश को तुरंत टीएचएम अस्पताल ले जाया गया, जहां 3 अक्टूबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। मामले में वादिनी के लिखित आवेदन पर आदित्यपुर थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को धर दबोचा। छापेमारी टीम में आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की सहित कई पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त लोहे का चाकू बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरास्त में भेज दिया है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post