सरायकेला: झामुमो नेता सह केंद्रीय समिति सदस्य गणेश महाली ने अपने आवासीय कार्यालय में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को विस्तार से सुना और हर संभव समाधान का भरोसा दिलाया। कई मामलों में उन्होंने मौके पर ही संबंधित पदाधिकारियों से बात कर त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया।
गणेश महाली ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना ही उनका पहला दायित्व है, और वे हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करते रहेंगे।
जनता की आवाज़ बनकर झामुमो नेता गणेश महाली निरंतर क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय हैं।
