प्रसिद्ध मधुमेह चिकित्सक डॉ सौम्य सेनगुप्ता ने डायबेटिक फुट प्रबंधन में पेश की नवीन खोज, मिली सराहना
संतोष वर्मा
Chaibasaःक्लिनिकल कार्डियो डायबेटिक सोसाइटी ऑफ इंडिया (CCDSI) के शैक्षणिक प्रकोष्ठ द्वारा 13 एवं 14 फरवरी 2026 को Kolkata में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया।
इस सम्मेलन में देशभर से आए विशिष्ट फैकल्टी सदस्यों एवं विशेषज्ञों ने कार्डियो-डायबेटिक रोगों, उनकी जटिलताओं तथा भारतीय मरीजों के लिए नवीनतम उपचार रणनीतियों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। वैज्ञानिक सत्रों में साक्ष्य-आधारित व्याख्यान, सारगर्भित चर्चाएँ और गहन शैक्षणिक संवाद देखने को मिला।
देश के विभिन्न हिस्सों से 200 से अधिक प्रतिनिधियों ने सम्मेलन में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान श्रोताओं और फैकल्टी के बीच जीवंत एवं सार्थक संवाद हुआ, जिससे ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक वातावरण निर्मित हुआ।
सम्मेलन के दौरान शहर के प्रसिद्ध मधुमेह चिकित्सक डॉ सौम्य सेनगुप्ता ने डायबेटिक फुट प्रबंधन में नवीनतम प्रगति विषय पर प्रस्तुति दी। उन्होंने आधुनिक उपचार पद्धतियों, ज़ख्मों की उन्नत देखभाल तकनीकों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी उपयोगिता पर विशेष रूप से प्रकाश डाला विशेषकर संसाधन-सीमित क्षेत्रों में, जहाँ समर्पित डायबेटिक फुट क्लिनिक की भूमिका अत्यंत सीमित है।
डॉ सेनगुप्ता के प्रस्तुतीकरण की साथी चिकित्सकों द्वारा सराहना की गई, जो सत्र का अत्यंत प्रेरणादायक और महत्पूर्ण भाग था।
अधिकांश चिकित्सकों की राय में यह सम्मेलन वास्तव में एक वैज्ञानिक महोत्सव सिद्ध हुआ, जिसने देश में कार्डियो-डायबेटिक देखभाल को सुदृढ़ करने तथा शैक्षणिक उत्कृष्टता को आगे बढ़ाने के CCDSI के संकल्प को और मजबूत किया।
