पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने मालूका, जगन्नाथपुर क्षेत्र में तथा भारतीय जनता पार्टी समर्थित भारतीय जनता पार्टी के चाईबासा नगर परिषद प्रत्याशी रमेश खिरवाल ने नगर क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में विधिवत पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक की
संतोष वर्मा
Chaibasaःपूर्व सांसद गीता कोड़ा ने मालूका, जगन्नाथपुर क्षेत्र में तथा भारतीय जनता पार्टी समर्थित भारतीय जनता पार्टी के चाईबासा नगर परिषद प्रत्याशी रमेश खिरवाल ने नगर क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने भगवान शिव से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और चाईबासा के सर्वांगीण विकास की कामना की।
पूजा-अर्चना के उपरांत जनता के नाम संदेश देते हुए नेताओं ने कहा कि आस्था और संस्कार भारतीय समाज की पहचान हैं। जनकल्याण, ईमानदार प्रशासन और विकास ही उनकी राजनीति का मूल आधार है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नगर परिषद में पारदर्शिता, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और सभी वर्गों के सम्मान के साथ विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।
दोनों नेताओं ने आम जनता से आशीर्वाद और सहयोग की अपील करते हुए कहा कि चाईबासा को एक स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित नगर बनाने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं।

