चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नितिन प्रकाश ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी
नितिन प्रकाश ने सभी श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें समाजहित में मिलकर काम करने की प्रेरणा देता है
संतोष वर्मा
Chaibasaःचाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नितिन प्रकाश (क्रम संख्या 3, चुनाव चिन्ह चूड़ियाँ) ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह रात्रि शिव और शक्ति के दिव्य मिलन का प्रतीक है, जो हमें आस्था, संयम, सेवा और लोककल्याण का मार्ग दिखाती है।
उन्होंने आज विभिन्न शिवालयों में पूजा अर्चना कर भगवान शिव से प्रार्थना किया की नगर पर उनकी कृपा बनी रहे और हर घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।
महाशिवरात्रि के अवसर पर दिनभर विभिन्न मोहल्लों में नागरिकों से मुलाकात के दौरान लोगों में अपार उत्साह देखने को मिला। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने स्नेह और विश्वास प्रकट करते हुए बेहतर नगर व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, रोशनी और नागरिक सुविधाओं को लेकर अपनी अपेक्षाएं साझा कीं। नितिन प्रकाश ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि जनता का यह विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत और प्रेरणा है।
उन्होंने कहा कि वे चाईबासा के सर्वांगीण विकास, पारदर्शी कार्यप्रणाली और जनभागीदारी को केंद्र में रखकर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नगर के हर वर्ग की राय को महत्व देते हुए योजनाओं को जमीन पर उतारना उनकी प्राथमिकता होगी। जनसंपर्क के दौरान प्राप्त समर्थन से यह स्पष्ट है कि बड़ी संख्या में नागरिक सकारात्मक बदलाव की सोच के साथ उनके साथ खड़े हैं।
नितिन प्रकाश ने अंत में पुनः सभी श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें समाजहित में मिलकर काम करने की प्रेरणा देता



