कांग्रेस के घोषणा पत्र और प्रत्याशी की जीत के लिए डोर टू डोर अभियान चलाया जाएगा
चाईबासा : कांग्रेस भवन चाईबासा में जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर दास की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी की चुनाव संचालन समिति की बैठक आयोजित हुई। चुनाव संचालन समिति की बैठक में संचालन समिति, वॉर रूम, प्रवक्ता समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी घोषणापत्र को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी को निर्देशित किया गया और ये तय किया गया कि महागठबंधन के प्रत्याशी श्रीमती जोबा माझी को जीत दिलाने के लिए डोर टू डोर अभियान चलाया जाएगा।
इस बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर दास, विधायक सोनाराम सिंकु, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ चांपिया, प्रदेश सचिव अशरफुल होदा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, महिला जिलाध्यक्ष नीतिमा बारी, ओबीसी जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, कृष्णा सोय, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेश संवैया, राजू कायम, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव पीके मिश्रा, जिला सोशल मीडिया संयोजक मोहम्मद सलीम, लीगल सेल अध्यक्ष मिली बिरुवा, अनामिका सरकार, राकेश सिंह, प्रखंड अध्यक्ष दिकू संवैया उपस्थित थे।