मझगाँव विधानसभा के 62462 परिवार के 2 लाख 34 हजार 586 से ज्यादा गरीब, आदिवासी जनता का पेट भर रहें हैं मोदीजी : कर्मवीर सिंह


चाईबासा : मझगाँव विधानसभा संचालन समिति की बैठक में भाग लेने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह चुनावी कार्यालय कुमारडूंगी पहुंचे, जहां प्रदेश उपाध्य्क्ष बड़कुंवर गागराई जिला अध्य्क्ष संजू पांडे, मंडल अद्यक्षों ने उनका स्वागत किया।

बैठक में कर्मवीर सिंह ने सभी 45 शक्ति केंद्रों के प्रभारियों से विधान सभा के 267 बूथों पर विस्तृत चर्चा कर कहा कि नरेंद्र मोदी ने सभी बूथों में पहले मिले मतों में 10 प्रतिशत बढ़ाने के साथ 370 प्लस वोट हासिल करने को कहा है।


उन्होंने कहा कि मोदीजी मझगांव विधानसभा के तान्तनगर, कुमारडूंगी, मंझारी और मझगाँव प्रखंडों के 62462 परिवारों के 2 लाख 34 हजार 586 गरीब आदिवासी जनता का पेट विगत 3 वर्षों से भर रहें है आगे 5 वर्षों तक भरेंगें, ये बातेँ सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न के लाभार्थियों को बताना है।

प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई ने कहा की नरेंद्र मोदीजी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने आदिवासीयो के उन्नति विकास के लिए अलग मंत्रालय बनवाये, गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाओं को धरातल ओर उतारें, देश को विकसित करने के लिये अनेकों कार्य किये, जिसके बारे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गीता कोड़ा धूम धूम कर जनसम्पर्क कर जनता को बता रहीं हैं।


गागराई ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा वालों के प्रत्याशी के पास, जनता को अपनी कार्य उपलब्धि बताने के लिए कुछ भी नही है, क्योंकि जनता के लिए कोई काम ही इन्होंने अब तक नही किया, ये जेल में बंद अपने पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के बारे जनता को गुमराह कर, सहानुभूति लेने में लगे हुए है, जनता इनके झूठ में अब फंसने वाली नही है, ये लोग पूर्व की भांति जनता को गुमराह करने में ब्यस्त है, जिससे कुछ होने वाला नही है, क्योंकि जनता को मोदीजी के ऊपरवपूरा विश्वास है।


संजू पांडे ने पार्टी द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमो की जानकारी लेते हुए कहा कि कार्यकर्ता मनोयोग से चुनावी रण में लग जायँ,भारतीय जनता पार्टी एकतरफा जीत हासिल कर पूरे देश मे अबकी बार 400 पार करेगी।

बैठक में विधानसभा प्रभारी सतीश पूरी, सह संयोजक वशिष्ठ प्रधान, जिला परिसद सदस्य लंकेश्वर तामसोय, जिला महामंत्री जगदीश पाट पिंगुवा, भूषण पाट पिंगुवा, अनिल बिरुली, खेमकरण संवैया, मंडल अद्यक्षों में नारायण हेम्ब्रम, गुरुचरण बांकिरा, सुकलाल चातर, अशोक पिंगुवा, लक्ष्मी पिंगुवा, जयपाल कुंकल, मिर्चाओं के अध्य्क्ष, महामंत्री, शक्ति केंद्र प्रभारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, अनेक बूथ अध्य्क्ष, कार्यसंमिति सदस्य उपस्तिथ रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post