चाईबासा : लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी सिंहभूम प्रत्याशी गीता कोड़ा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने 3 मई को चाईबासा आने वाले हैं। सिंहभूम में 13 मई को वोट डाले जाएंगे। उसके पहले ही पीएम मोदी का कार्यक्रम तय करने का निर्देश झारखंड भाजपा को मिल चुका है। जोश में हैं सिंहभूम के भाजपाई।
पीएम मोदी के कार्यक्रम की सूचना मात्र से ही सिंहभूम के भाजपाई जोश में हैं। उन्हें लगता है कि पीएम मोदी का जादू सिंहभूम सीट पर निश्चित तौर पर चलेगा। सभा का आयोजन चाईबासा के किस स्थान पर किया जाएगा इसकी जिम्मेवारी झारखंड भाजपा नेतृत्व को दी गई है।
Tags
BJP
Chaibasa
JHARKHAND
MP Geeta Koda
PASCHIMI SINGHBHUM
PM Visit
Political
Prime Minister Narendra Modi