डेंडराईट गैंग साक्ष्य के साथ पकड़ाया

 डेंडराईट गैंग साक्ष्य के साथ पकड़ाया



Chaibasa : डेंडराईट गैंग के आतंक से शहरवासी त्रस्त है , शहर में इस गैंग के द्वारा आए दिन विशेषकर छोटे गुमटी , ठेलों , आस्थाई दुकानों आदि  का रात्रि के वक्त ताला तोड़कर   चोरी , छिनतई की घटना को लगातार अंजाम दिया जा रहा था , हाल की दिनों में शहरी क्षेत्र में हुए घटनाओं पर जनहित में संज्ञान लेते हुए कांग्रेस जिला प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय अपने निजी स्तर से चोरों का पता लगाने में जुटे हुए थे , उन्होंने पूर्व में भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से ऐतिहातन संबंधित को पत्राचार किया था। विगत दिनों निबंधन कार्यालय, चाईबासा के पास एक चाय के गुमटी का ताला तोड़कर हुए चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद गुरुवार को जब त्रिशानु राय ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मामले का छानबीन करने के क्रम में डेंडराईट गैंग से किया , तो पहले तो घटना में संलिप्ता से इनकार कर दिया किंतु जब डांट फटकार लगाया तो चोरी की घटना को अंजाम दिए जाने की बात स्वीकारा । श्री राय ने चोरी किए हुए सामानों के बारे में जानकारी लिया तो कचहरी तालाब के नीचे पुलिया के जल निकासी द्वार में बोरे में भरकर छुपाकर रखे जाने की बात सामने आया , जिसके बाद चोरी की घटना में संलिप्त एक दो बालिग युवा , एक नाबालिग बच्ची तथा एक नाबालिग बच्चा को सामानों को छुपाए स्थल लेकर जाया गया जहाँ से चोरी किए हुए सामानों बिस्किट , ब्रेड , टोस्ट , चिप्स , कुरकुरे आदि तथा ताला तोड़ने का औजार बरामद किया गया। जिसके बाद त्रिशानु राय ने घटना की सूचना सदर थाना , चाईबासा के प्रभारी तरुण कुमार को घटना की जानकारी दिया जिसके बाद एसआई अजित होनहागा पीसीआर वैन लेकर मौके पर पहुँचकर चोरों को सामानों के साथ अपने संग थाने ले गई , त्रिशानु राय और स्थानीय लोग भी थाना पहुँचे, जहाँ अनुसंधान जारी है। मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post