ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों के सड़क निर्माण को पूरा करने हेतु सभी प्रमंडलों में आवंटन उपलब्ध करा कर क्षेत्र के विकास को गति प्रदान करने एवं आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने का प्रयास की हैं, जो सराहनीय हैः संवेदक सुत्र

 ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों के सड़क निर्माण को पूरा करने हेतु सभी प्रमंडलों में आवंटन उपलब्ध करा कर क्षेत्र के विकास को गति प्रदान करने एवं आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने का प्रयास की हैं, जो सराहनीय हैः संवेदक सुत्र



वित्तीय वर्ष मार्च महीना में सभी विभागों से मिलने वाले आवंटन के इंतजार में टकटकी लगाए रहते हैं, वैसा ही हाल ग्रामीण कार्य विभाग के चाईबासा प्रमंडल का है,इस आर्थिक मंदी के दौर में आवंटन मिलने पर संवेदकों में खुशी की लहरःसुत्र

ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल चाईबासा में स्पेशल रिपेयर वर्क में फर्जी बिल यानि प्राक्कलन के विपरीत कार्यों का विपत्र बनाने एवं भुगतान की हो रही है कोशिशःसुत्र

अभियंता सूत्रों के अनुसार प्रभारी कार्यपालक अभियंता विशाल खलको किसी बाहरी दबाव पर कोई फर्जी भुगतान नहीं कर सकते हैं, पहले से पारित विपत्र का भुगतान किया जाएगा

विशाल खलको का कार्यशैली से संवेदकों में संतोष, सभी संवेदक भुगतान के प्रति संतुष्ट नजर आ रहे हैंः सुत्र

संतोष वर्मा

चाईबासाः ग्रामीण कार्य विभाग में ग्रामीण सड़कों के निर्माण कार्य में विभाग द्वारा आवंटन उपलब्ध कराने के पश्चात संवेदकों के बीच भुगतान पाने की होड़ लग गई है। सूत्रों की माने तो अपने समर्थक संवेदकों को अधिक भुगतानघ के लिए कार्यपालक अभियंता पर माननीय और बाहरी दबाव बनाए जाने की चर्चा है। सूत्रों से यह भी जानकारी मिल रही है कि सेवा निवृत्त होने वाले सहायक अभियंता अपने क्षेत्र की सड़क निर्माण कार्य में एडवांस बिल बनाने और भुगतान कराने की कोशिश में लगे हुए हैं, सूत्र यह बात भी कहते हैं कि अब राधे श्याम मांझी का युग का अन्त हो चुका है, इस लिए किसी कनीय या सहायक अभियंता की गोरख एवं फर्जी बिल पास नहीं हो सकती है, क्यूंकि विशाल खलको अपने पारदर्शी कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। सूत्रों के अनुसार स्पेशल रिपेयर वर्क में पहले से पारित विपत्र का भुगतान करना आवश्यक कहा जा रहा है, लेकिन एक सहायक अभियंता वर्तमान आवंटन में अपने चहेते संवेदक को भुगतान के लिए बिल बनाने और पारित कराने पर बाहरी दबाव कार्यपालक अभियंता पर बना रहे हैं। स्पेशल रिपेयर वर्क में कार्य के विरुद्ध, पहले से पारित विपत्र के अनुसार विभाग से कम आवंटन मिलने के कारण लिमिट भुगतान किया जा सकता है, पूर्व में भी कम आवंटन मिलने के कारण लिमिट भुगतान ही किया गया था। कार्यालय सूत्रों के अनुसार दबंग संवेदक एवं पैरवी वाले संवेदक पहले से पारित विपत्र को दरकिनार कर आज बनाए जाने वाले विपत्र को भुगतान करने का दबाव कार्यपालक अभियंता पर बनाए जाने की हो रही है चर्चा। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना में आवंटन की भारी कमी से संवेदक की चिन्ता बढ़ गई है। सूत्रों के अनुसार जल्दबाजी में फर्जी बिल का भुगतान होने का जोखिम कार्यपालक अभियंता विशाल खलको नहीं उठा सकते हैं।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post